GDP क्या होता हैं? पूरी जानकारी आसान भाषा में | GDP Explained in Hindi

आज हम इस लेख में महत्वपूर्ण आर्थिक शब्द के बारे में जानने वाले हैं - GDP | आपने यह शब्द खबरों में, बजट के समय, या चुनावी भाषणों में जरूर सुना होगा और न्यूज़ पेपर पढ़ते समय GDP के बारे में पढ़ा होगा | लेकिन GDP क्या होता हैं? और यह हमारे देश की अर्थव्यवस्था को कैसे दर्शाता हैं? चलिए आसान भाषा में समझते हैं | 


•GDP का पूरा नाम (Full Form) क्या हैं और उसका मतलब क्या होता हैं?

GDP - Gross Domestic Product (सकल घरेलू उत्पाद)

GDP किसी देश की सीमा के अंदर एक साल में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य होता हैं| 

उदाहरण - भारत में एक साल में जितनी भी गाड़ियां, मोबाइल, कपड़े और सेवाए ( जैसे बैंकिंग,शिक्षा और हॉस्पिटल ) तैयार हुई, उन सबकी कुल मूल्य मिलकर जो धनराशी बनती है, उसे GDP कहते हैं |

•GDP क्यों जरूरी हैं? 

GDP किसी देश की आर्थिक सेहत ( Economic Health ) को मापने का मुख्य भाग हैं|

अगर GDP बढ़ रहीं हैं तो: 

•देश में उत्पादन बढ़ रहा हैं

•विदेशी निवेश बढ़ रहा हैं

•रोजगार के अवसर बढ़ रहें हैं

•लोगो की कमाई बढ़ रहीं हैं

अगर GDP घटती हैं, तो यह आर्थिक मंदी का संकेत हों सकता हैं| इन बातों से आपको समझ आएगा की GDP क्यों जरूरी हैं|

•GDP को मापने के तरिके क्या हैं?

 GDP की गणना तीन मुख्य तरीको से होती हैं, 

•उत्पादन विधि - इसमें देश में बनें सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को जोड़ा जाता हैं|

•आय विधि - इसमें देश में कमाई गईं कुल आय ( सैलेरी, किराया, ब्याज, लाभ) को जोड़ा जाता हैं|

•व्यय विधि - यह सबसे लोकप्रिय तरीका हैं| 
इसका फार्मूला 

GDP= C + I + G + (X-M)

इन शब्दों का मतलब

•C-Consumption (उपभोग)
•I-Investement (निवेश)
•G- Government Spending (सरकारी खर्च)
•X-Export (निर्यात)
•M-Import (आयात)

•GDP के प्रकार 

1)मौद्रीक GDP-  जिसमें महंगाई को शामिल किया जाता हैं|

2)वास्तविक GDP -  जिसमें महंगाई को हटाकर वास्तविक वुद्धि देखीं जाती हैं| आर्थिक विकास को मापने के लिए वास्तविक GDP ज्यादा सही माना जाता हैं| 

आसान उदाहरण से समझते हैं 

मान लीजिए किसी देश में: 

•1000 मोबाइल बनें ( प्रति मोबाइल ₹ 8000 )

•400 कारे बनी ( प्रति कार ₹ 4,00,000 )

तो कुल GDP =
( 8000 × 1000 ) + ( 400 × 4,00,000 )
= 800000 + 160,000,000
= 160, 800,000

यही उस देश की जीडीपी होगी (सरळ और आसान उदाहरण)


GDP का आम आदमी पर असर क्या होता हैं?

GDP बढ़ने का मतलब :

1)ज्यादा जॉब्स
2)अच्छी सैलेरी
3)बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर
4)मजबूत अर्थव्यवस्था

लेकिन ध्यान रखें - सिर्फ GDP बढ़ना ही सबकुछ नहीं हैं| देश में आय का समान वितरण भी जरूरी हैं|

भारत की GDP के मुख्य स्रोत

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में से एक हैं| 

भारत की GDP मुख्य रूप से तीन सेक्टर से आती हैं :

1) कृषि उत्पादन

2)उद्योग / बिजनेस

3) सेवा क्षेत्र

भारत में सेवा क्षेत्र का योगदान सबसे ज्यादा हैं|

निष्कर्ष

GDP किसी भी देश की आर्थिक स्थिति को समझने का महत्वपूर्ण भाग हैं| यह हमें बताता हैं की देश कितना उत्पादन कर रहा हैं और आर्थिक रूप से कितना मजबूत हैं|

GDP के साथ किसी भी देश के लिए शिक्षा,स्वास्थ और समानता जरूरी हैं| 

अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो शेयर जरूर करें 

धन्यवाद



#GDP #gdp #GDPMEANS #gdpmean #whatisgdp #gdphindi #hindiknowledge #gdpkyahai


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.